फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglary near cm virbhadra singh house at shimla

सीएम आवास के पास दिनदहाड़े चोरी, 6 घंटे में हवालात पहुंचा चोर

Sun, 06 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
burglary near cm virbhadra singh house at shimla

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सरकारी आवास ओक ओवर के पास दिनदहाड़े घर के ताले तोड़ कर चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मामला थाना छोटा शिमला में दर्ज किया गया है। 21 अक्तूबर को खाली घर को देख आरोपी ने पेचकस से ताले तोड़ कर घर से नकदी और कीमती सामान उड़ाया। मकान मालिक के दोस्त ने घर पहुंच कर सामान बिखरा पाया तो शनिवार को थाना छोटा शिमला में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर आरोपी को पहचाना और महज छह घंटे के भीतर उसे धर दबोचा। आरोपी पहले भी कई चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रह चुका है। शहर में हुई चोरी की कई अन्य घटनाओं के बारे में भी पुलिस को नए खुलासे होने की संभावना बनी है। जानकारी के मुताबिक दोस्त हरमित सिंह ने थाना छोटा शिमला के तहत फरग्रोव बिल्डिंग में रहने वाले उनके दोस्त अनिल कपूर के घर में चोरी की शिकायत करवाई। 

विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर छह घंटे के भीतर धरा आरोपी

burglary near cm virbhadra singh house at shimla

इसमें कहा गया है कि कुछ रोज पहले उसका दोस्त अनिल अपने भाई सुनील के साथ दिल्ली गया था, इसी बीच अनिल के मामा के लड़के की जालंधर में मृत्यु होने पर वह दिल्ली से जालंधर चला गया। जब शनिवार को हरमित अपने दोस्त के घर पहुंचा तो घर का दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

उसने इसकी सूचना अनिल को दी और पुलिस में रिपोर्ट की। अनिल के शिमला नहीं पहुंचने से अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें 21 अक्तूबर को चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा आरोपी स्क्रू ड्राइवर से ताला तोड़ कर कमरे में प्रवेश करता नजर आया।

पुलिस ने इसकी पहचान ठियोग निवासी के रूप में की है जो पहले भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाया गया है। इसके खिलाफ नालागढ़, परवाणु और कुल्लू के थानों में भी पांच मामले दर्ज होने की बात पुलिस कह रही है। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि मामला दर्ज किए जाने के छह घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed