फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglary in home at sirmour himachal pradesh

घर से लाखों के गहने चोरी, मंदिर में भी मारी सेंध

Sat, 15 Oct 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलाकुआं/पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलाकुआं/पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 15 Oct 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
burglary in home at sirmour himachal pradesh

पांवटा इलाके में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। गत दिवस ग्रामीण बैंक के प्रबंधक की गाड़ी समेत घर में रखा सामान चुरा कर चोर फरार हो गए थे। अब माजरा और पांवटा के ही गुगामाड़ी में चोरी का मामला सामने आया है। माजरा के डोइयोवाला में

विज्ञापन


एक घर से लोग लगभग चार लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर गए, जबकि गुगामाड़ी में मंदिर का गोलक तोड़ कर चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तारो देवी पत्नी देवराज डोइयोवाला गिरिनगर निवासी ने माजरा चौकी में शिकायत करवाई है कि गुजरे शनिवार को वह घर से बाहर गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर चोर उसके घर में दाखिल हुए और घर में रखे लगभग चार लाख रुपये के सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। वह जब वापस अपने घर लौटी तो सामान बिखरा पड़ा था और उसके गहने गायब थे। 

महिला ने बाकायदा कुछ लोगों पर शक भी जताया है जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई है। उधर, बुधवार रात को बदमाशों ने पांवटा के वार्ड नंबर 7 में स्थित गुगामाड़ी मंदिर के गोलक को तोड़कर करीब 20


हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई हे। एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। माजरा के मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed