फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Burglary case at cm house in sarahan Shimla.

खच्चर चराते आया ख्याल, सीएम के महल से उड़ा लिया माल

Mon, 16 Nov 2015 03:47 PM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
Burglary case at cm house in sarahan Shimla.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सराहन स्थित पुश्तैनी महल शांति में चोरी करने का ख्याल खच्चर चराते हुए आया। मुख्य आरोपी का यह कबूल नामा पुलिस तफ्तीश में हुआ है। इस मामले के मुख्य आरोपी और आखिरी आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूरज अब तक पुलिस को अपनी कम उम्र बताकर गुमराह कर रहा था। वह अपनी उम्र 17 साल बता रहा था लेकिन जब पुलिस ने पुरानी मंडी मिडिल स्कूल से जन्मतिथि के दस्तावेज लिए तो उसमें 25 अगस्त 1997 लिख रखा है।

विज्ञापन


इस जन्म तिथि के मुताबिक आरोपी अर्जुन ने जिस रात वारदात को अंजाम दिया उस वक्त उसकी उम्र 18 साल एक महीने और 30 दिन थी। इस तथ्य के मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। इस मामले में सभी छह आरोपियों को पुलिस ने सलाखों की पीछे पहुंचा दिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि सूरज पहले मंडी में रहता था।
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही यहां आया था और घराट नाला में एक व्यक्ति के यहां काम करता था। वह उसकी खच्चरें चराता था। सूरज आर्थिक तौर पर काफी कमजोर था और खूब सारा पैसा कमाकर अपनी जिंदगी बनाना चाहता था। खच्चरें चराते हुए वह अमीर बनने के सपने देखता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले शराब पीकर हिम्मत जुटाई और फिर महल में चोरी करने घुसा

Burglary case at cm house in sarahan Shimla.

महल को देखकर कई बार उसके मन में ख्याल आया कि इस सुनसान महल में जरूर खूब सारा कीमती सामान होगा। इसे चुराकर उसे अच्छे खासे पैसे मिल जाएंगे। वह खच्चरों को चराते हुए कई बार महल के पास पहुंचा लेकिन महल के अंदर कभी दाखिल नहीं हो पाया। इस दौरान उसने इतना अंदाजा लगा दिया था कि महल में चोरी करना कोई मुश्किल काम नहीं है। वारदात वाली रात उसने चोरी करने से पहले शराब पीकर हिम्मत जुटाई और महल में दाखिल हो गया।

इसके बाद जो भी उसे कीमती सामान हाथ लगा उसे समेटकर फरार हो गया। इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया। इस मामले की शुरुआती जांच के बाद एएसपी (सिटी) को भी तफ्तीश में जोड़ा गया। शिमला में कई चोर गिरोह के पर्दाफाश करने में इनकी भूमिका अहम रही है। चोरों का सुराग लगते ही एसआईटी टीम की कड़ी मेहनत से 15 घंटे के भीतर अलग अलग जगहों से सभी आरोपियों और चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।

मामले की तफ्तीश कर रहे एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि खुद को नाबालिग बताने वाला आरोपी सूरज बालिग है। पुरानी मंडी सरकारी स्कूल से उसके जन्मतिथि का दस्तावेज लाया है। इसमें उसकी उम्र 18 साल से अधिक है। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सभी छह आरोपी पुलिस हिरासत में है। सूरज ने ही महल में चोरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed