फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Burglary at the home of iph officer in shimla.

सरकारी अफसर के घर सेंध, हजारों पर हाथ साफ

Sun, 04 Jan 2015 08:29 PM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
Burglary at the home of iph officer in shimla.

शिमला में एक सरकारी अफसर के घर सेंधमारी कर चोरों ने हजारों की नकदी और सामान पर हाथ साफ किया है। घटना मैहली के रानी ग्राउंड में आईपीएच की एसडीओ के घर की है।  चोर एसडीओ के घर से हजारों की नकदी और सामान ले उड़े। सीसीटीवी कैमरा भी साथ ले गए। हालांकि, कैमरे की स्टोरेज डिवाइस पुलिस के हाथ लगी है, इस फुटेज में चोर कैद हो गए हैं।

विज्ञापन


थाना छोटा शिमला में मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नीरजा गुप्ता पत्नी सुरेश गुप्ता रानी मैदान मेहली में सेट नंबर-22 में रहती हैं। वारदात के समय परिवार के साथ शहर से बाहर थी।

विज्ञापन

टूटे हुए थे ग्रिल, वेंटिलेटर और शीशे

Burglary at the home of iph officer in shimla.

दो जनवरी को घर लौटीं तो घर के ग्रिल, वेंटिलेटर और शीशे टूटे हुए पाए। जब घर के भीतर देखा तो घर से सामान गायब पाया गया। चोरी हुए सामान में सीसीटीवी कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, पेन ड्राइव, लेपटॉप, केलकुलेटर, गोल्ड प्लेटिड आर्टीफिश्यिल ज्यूलरी और नकदी शामिल है।

इसके अलावा चोरों ने कपड़े और कंबल भी चुराए हैं। पुलिस दावा कर रही है कि चोरी हुए सीसीटीवी कैमरा से रिकांर्ड हुई फुटेज मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed