{"_id":"56ffcfea4f1c1bed6af00293","slug":"burglary-at-police-employee-house-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस कर्मचारी की वर्दी ही ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जब कुछ नहीं मिला तो पुलिस कर्मचारी की वर्दी ही ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
घर की तलाशी लेने के बाद जब कीमती सामान चोरों के हाथ नहीं लगा तो वे पुलिस कर्मचारी की वर्दी ही चुरा ले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा जिले की उप तहसील सिहुंता में चोर एक पुलिस कर्मचारी के घर में घुस गए। पूरे घर की तलाशी लेने के बाद जब कीमती सामान उनके हाथ नहीं लगा तो वे पुलिस कर्मचारी की वर्दी ही चुरा ले गए। घटना के समय पुलिस कर्मचारी परिवार सहित घर से बाहर था। शनिवार को पुलिस कर्मचारियों ने द्रमनाला समेत अन्य गांव में जाकर चोरी के साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। लोगों ने अपना कीमती सामान और आभूषण बैंक लॉकर में जमा करवाना शुरू कर दिए हैं। उधर, जिले के ही द्रमनाला की महिला ने भी चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। अनीता पत्नी दिनेश कुमार ने बताया कि वह घर से बाहर थीं।
विज्ञापन
जब लौटीं तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घर से नकदी और गहने गायब हैं। उधर, डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि पुलिस सिहुंता में चोरी की घटनाओं की पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन