फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Breaking: bus crashed in Bilaspur, one killed, 25 injured

बिलासपुर में बस हादसा, एक की मौत

Tue, 26 Aug 2014 05:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 26 Aug 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
Breaking: bus crashed in Bilaspur, one killed, 25 injured
बिलासपुर जिला में मलोखर के पास मंगलवार सुबह एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। एचआरटीसी बिलासपुर डिपो की ये बस अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग सौ फुट नीचे लुढ़क गई।
विज्ञापन


हादसे के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। घायलों में से एक को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया है। मृतक की पहचान कुड्डी गांव के 80 वर्षीय भंडारू राम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एचआरटीसी के डीएम हमीरपुर दलजीत सिंह स्वयं मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने घटना स्थल पर जाकर जांच की। बताया जा रहा है कि बस में करीब 20 लोग सवार थे।

बड़ेतर के समीप 100 फुट नीचे गिरी बस

Breaking: bus crashed in Bilaspur, one killed, 25 injured

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की वहां भीड़ उमड़ गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक और परिचालक समेत कुल 17 लोग इस हादसे में बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही बरमाणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। भोजपुर गांव के मडडु राम पुत्र चौधरी राम की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया है। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हादसे की पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चल सकेगा।

ये है घायलों की सूची

Breaking: bus crashed in Bilaspur, one killed, 25 injured

हादसे में गीता राम पुत्र बोहरा राम गांव बठोह, ज्ञान चंद शर्मा पुत्र सुखराम पडोखर, हीरालाल पुत्र संतराम सोलधा, सीता राम पुत्र सुंदर राम डोल लसाल, बलदेव राज पुत्र चुनी लाल साई खारसी जख्मी हुए हैं।

इनके अलावा कृष्ण लाल पुत्र चुनी लाल भोजपुर, तेजपाल पुत्र मस्त राम बागा फुगलाटा, जीत राम पुत्र गांधी राम दयोथ, रीना पुत्री प्रेमलाल बठोह, सोनू कुमारी पुत्री जगदीश सिंह चिल्ला, वंदना पुत्री हरिराम रठोह, मीरा पुत्री परसराम बुगाड़ को भी चोटें आई हैं।

संतोष पत्नी रणजीत बाड़णु, रामदेई पत्नी लौहकू सुई सुराहड़, मीना देवी पत्नी लच्छु राम लीगड़ू, सुनीता पत्नी अन्नंत राम भोजपुर, मड्डु राम पुत्र चौधरी राम भोजपुर घायल हुए हैं।

हादसे के समय बस में करीब 40 सवारियां बैठी हुई। सभी गंभीर रूप से घाययल 25 लोगों का उपचार बिलासपुर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों में महिलाएं और बच्चे  भी शामिल हैं।

विज्ञापन

आए दिन हो रहे हैं बस हादसे

Breaking: bus crashed in Bilaspur, one killed, 25 injured

प्रदेश्‍ा की सड़कों पर आए दिन बस हादसे हो रहे हैं जिसमें की मासूमों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है। ज्यादातर मामलों में ओवरस्पीड या चालक की लापरवाही बात ही सामने आती है।

हाल ही में कढारघाट बस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी जबकि किन्नौर के सुतरंग में 20 से अधिक लोगों की एक निजी बस हादसे में मौत हो गई थी।

इससे पूर्व किन्नौर, चंबा, सिरमौर और अन्य जिलों में भी कई बड़े बस हादसे सामने आ चुके हैं। बावजूद इसके सरकार हादसों पर रोकने के लिए कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed