फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy committed suicide after not found his name in police recruitment result

पुलिस भर्ती: लिखित परीक्षा में असफल होने पर युवक ने की आत्महत्या

Sat, 14 Sep 2019 10:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Sep 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
boy committed suicide after not found his name in police recruitment result
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में असफल होने से परेशान एक युवक ने खौफनाक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। नालागढ़ उपमंडल के ढांग उपरली निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। युवक के मुंह से झाग निकलती देख लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उसे पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नालागढ़ मंडल के ढांग उपरली निवासी तरनजीत पुत्र राजकुमार ने शनिवार शाम को परेशान होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। आसपास के लोगों ने जब देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है तो परिजनों को सूचित किया और उसे नालागढ़ अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। इसके बाद गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर किया गया लेकिन रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार परिजनों का कहना है कि पुलिस परीक्षा का परिणाम निकलने के बाद अपना नाम सूची में ना आने से वह परेशान था। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और प्रारंभिक जांच में पाया गया कि वह पुलिस परीक्षा में अपना नाम ना आने से परेशानी में था। जिसकी वजह से उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed