फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   boy beat his aunt for sneeze.

छींक मारने पर चाची को दे दी इतनी बड़ी सजा

Wed, 22 Apr 2015 11:45 PM IST
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
boy beat his aunt for sneeze.

घर पर काम रही महिला को अचानक छींक आ गई। फिर क्या था महिला का भतीजा और जेठानी डंडे लेकर उस पर टूट पड़े और बेरहमी से पीट दिया। मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर के भोरंज के यानवी का है। यहां महिला की छींक पर विवाद पैदा हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला सीएचसी भोरंज में भर्ती है। रीता देवी पत्नी पुरुषोत्तम लाल निवासी यानवीं का कहना है कि 19 अप्रैल वह नए मकान को भिगो रही थी। इस दौरान छींक मारी। छींक मारने पर जेठानी व्यासां देवी ने गाली गलौज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विरोध किया तो व्यासां देवी का लड़का अशोक कुमार और उसकी पत्नी चंपा देवी भी मौके पर पहुंचे। गाली गलौज करने लग पड़े। अशोक कुमार ने डंडे से रीता देवी की पिटाई कर दी। इससे उसे चोटें आई हैं। उसे सीएचसी भोरंज में भर्ती करवाया गया है। अशोक कुमार ने भी रीता देवी पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे की धुनों के बीच चले तेजधार हथियार

boy beat his aunt for sneeze.

उधर, ज्वालामुखी क्षेत्र के अधवाणी क्षेत्र में एक शादी समारोह में डीजे पर हुए विवाद के बाद युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव के युवक शादी में पहुंचे। दोनों डीजे पर डांस करने लगे।

इसी बीच किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई और आपस में ही उलझ पडे़। बाद में एक ने दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे दूसरा युवक लहुलूहान हो गया। इसे बाद में अस्पताल लाया गया।

यहां इसे भर्ती कर लिया गया है। डा. सतिंद्र वर्मा ने बताया कि नाबालिग के शरीर पर तेजधार हथियार या ब्लेड से घाव किए गए लग रहे हैं। दाएं हाथ में 2 घाव आए हैं। बाएं हाथ में तीन घाव हैं। लड़के की हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed