फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bogus excise inspector looted businessmens in solan

कारोबारियों को उल्लू बनाकर फर्जी इंस्पेक्टर फरार

Thu, 17 Jul 2014 06:09 PM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
Bogus excise inspector looted businessmens in solan

पद्रेश में जमकर हो रहे घरेलू गैस के दुरुपयोग और प्रतिबंधित गुटखा खैनी के कारोबार पर सरकारी विभाग तो शिकंजा कसने में नाकाम रहे। लेकिन एक शातिर ने फर्जी निरीक्षक बनकर दुकानदारों के कुछ देर के लिए होश उड़ा दिए। बाद में सेटिंग करने की बात कहकर शातिर करीब 20 हजार की रकम बटोर ली।

विज्ञापन


इससे पहले की कारोबारी शातिर की असलीयत जानते शातिर मौके से रफूचक्कर हो गया। यह वाक्या सोलन में पेश आया है। कारोबारियों ने इसकी सूचना व्यापार मंडल के प्रधान को दी और प्रधान से पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जेएस वर्मा ने कहा कि इसकी सूचना मिली है। किसी ने फर्जी निरीक्षक बनकर यह खेल खेला है।

विज्ञापन

इस तरह निकाले रुपऐ

Bogus excise inspector looted businessmens in solan

पुलिस से मुताबिक वीरवार को दोपहर 12 से एक बजे के बीच करीब 30-35 साल का शातिर एक डायरी और चालान बुक की तरह दिखने वाली बुक लेकर बाजार में घूमने लगा।

सबसे पहले उसने घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग कर रहे कारोबारियों को निशाना बनाया और बाद में प्रतिबंधित गुटखा खैनी बेचने वालों को। भारी भरकम चालान की बात कहकर उसने कारोबारियों के पसीने छुड़ा दिए।

बाद में कम जुर्माने देकर छोड़ने की बात कहकर करीब 20 हजार रुपऐ एकत्र कर लिए और एक स्थान पर सभी को एकत्र करके कुछ रसीदें देने की बात कही।

इस तरह हुआ शक

Bogus excise inspector looted businessmens in solan

एक कारोबारी के पास वह वसूली के लिए पहुंचा। कारोबारी खाद्य आपूर्ति विभाग के लगभग हर निरीक्षक को पहचानता था। इसी दौरान कारोबारी पूछताछ करने लगा। थोड़ी देर में वापिस आने की बात कहकर वह वापिस नहीं आया।

व्यापार मंडल के प्रधान सुशील गर्ग ने कहा कि इसकी शिकायत कारोबारियों ने की है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। शातिर 30-35 साल का है। वह साऊथ इंडियन की तरह दिखता है। उसके हाथ का एक अंगूठा खराब है।

शिकायत पर जांच शुरू
पुलिस चौकी सुबाथू में तैनात और जांच अधिकारी एएसआई मदन लाल ने बताया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। प्रभावितों के ब्यान लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच करेगी। उसी के बाद असलीयत का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed