{"_id":"0f377ae366c314593fd066c4f7103251","slug":"bo-taking-bribe-caught-red-handed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 हजार में बिक गया बीओ, रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 हजार में बिक गया बीओ, रंगे हाथ पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां, नाहन (सिरमौर)
Updated Sat, 18 Apr 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को वन खंड अधिकारी (बीओ) सराहा पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बीओ के पास रेंजर का भी अतिरिक्त कार्यभार था। नाहन में विजिलेंस के डीएसपी ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग में परमिट वाले ठेकेदार शाहिद खान उर्फ टोनी ने विजिलेंस में शिकायत की कि सराहां के बीओ सैनधार लकड़ियों की निशानदेही के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। विजिलेंस ने लिखित शिकायत के बाद बीओ सराहां प्रेम सिंह निवासी मातल बखोग राजगढ़ को पकड़ने का जाल बिछाया।
विज्ञापन
शनिवार को सैनधार के खरेटी में 5000 रुपये रिश्वत के साथ बीओ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार प्रेम सिंह का जल्द ही बतौर रेंजर प्रमोशन होने वाला था। उन्हें सराहां का रेंजर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। वन विभाग में पंजीकृत ठेकेदार जंगल की सूखी लकड़ियां वन विभाग से लेते हैं।
विज्ञापन
मौके पर बीओ रवाना चालान काटते हैं। इसी की एवज में उन्होंने ठेकेदार से रिश्वत ली। विजिलेंस नाहन के डीएसपी आरपी जयसवाल ने बताया कि प्रेम सिंह को खरेटी गांव से शनिवार को रंगे हाथ पांच हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद नोटों को सील कर लिया गया है। आरोपी प्रेम सिंह को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।