फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bike thieves gang busted, 7 Arrested

चोरी की तीन बाइकों के साथ सात युवक गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिहुंता (चंबा) Updated Mon, 13 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bike thieves gang busted, 7 Arrested

हिमाचल के चंबा जिले के चुवाड़ी के तुन्नुहट्टी बैरियर में सात युवकों को चोरी की तीन बाइकों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाइकें बद्दी से चुराई गई थीं और चंबा में बेचने के लिए ले जाई जा रही थीं। चेकिंग के दौरान बैरियर पर युवक बाइकों के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवकों ने सच्चाई उगल दी।

विज्ञापन


युवकों को बद्दी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी युवकों में दो चंबा के, एक कुल्लू, दो बिहार, एक हरियाणा और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सभी आरोपी बद्दी में स्थित निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। आरोपियों में चंबा के लवलेश कुमार व लव कुमार, संजीव कुमार कुल्लू से, मोहित और अमित कुमार बिहार से, सुशील कुमार उत्तर प्रदेश से और जसवीर सिंह हरियाणा का रहने वाला है।

विज्ञापन

बद्दी से बाइकें चोरी कर चंबा बेचने जा रहे थे

Bike thieves gang busted, 7 Arrested

सातों युवक बद्दी से बाइक चुराकर चंबा बेचने जा रहे थे। सभी युवक बाइकों पर ही सवार थे। एक बाइक पर तीन युवक बैठे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका। उनसे कागजात मांगे लेकिन वे दिखा नहीं पाए। इसको लेकर पुलिस को उनके ऊपर शक हुआ। पुलिस ने उनके साथ सख्ती बरतते हुए बाइकों के बारे में पूछताछ की।

इसमें सभी युवकों ने पुलिस को बताया कि वे बद्दी से बाइकों की चोरी करके चंबा बेचने के लिए जा रहे थे। इस पर पुलिस ने बद्दी पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि तीन बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज है। सभी आरोपियों ने पुलिस ने रविवार को बद्दी पुलिस के हवाले कर दिया।

अब बद्दी पुलिस ही कार्रवाई करेगी। डीएसपी डलहौजी सागर चंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने तुन्नुहट्टी बैरियर के पास सात युवकों को तीन चोरी की हुई बाइकों के साथ पकड़ा था। इन्हें रविवार को बद्दी पुुलिस के हवाले कर दिया गया। आगे की कार्रवाई बद्दी पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed