फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bike Rider Youth Killed in Road Accident at Ponta.

तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला बाइक सवार, मौके पर ही मौत, चालक फरार

Sat, 18 Mar 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 18 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bike Rider Youth Killed in Road Accident at Ponta.

देर रात एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि ट्रक भी सड़क पर पलट गया। चालक फरार चल रहा है। यह दर्दनाक मामला हिमाचल के पांवटा का है।

विज्ञापन


यहां शुक्रवार देर रात पांवटा-देवीनगर-रामपुरघाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रक सड़क पर पलट गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को रिश्तेदारों व परिजनों ने मृतक की पहचान कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात रामपुरघाट से एक ट्रक (यूके 07सीए 3745) रेत-बजरी भर कर पांवटा की तरफ आ रहा था। कुंजा मतरालियों के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास टीवीएस बाइक (यूके 07के 6004) विश्वकर्मा चौक की तरफ से अपनी दिशा में जा रहा था।

तेज रफ्तार ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे बाइक सवार ट्रक के पलटने से चपेट में आ गया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में दी गई। 

आईओ रामपाल की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को कब्जे में ले लिया गया। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान नेरवा निवासी इसराइल(23) पुत्र गुलाम रसूल के रुप में हुई है। युवक पांवटा के साथ लगते उत्तराखंड में किसी रिश्तेदार के घर आया था। शुक्रवार को परिजनों के पहुंचने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक इसराइल का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed