{"_id":"134d1588b45e4779ea8a193c3a782550","slug":"bike-accident-at-jahoo-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक खाई में गिरी, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 23 Nov 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिला की पुलिस चौकी जाहू के अंतर्गत सीएंडसी चौक जाहू में एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान आशीष कुमार निवासी तलाई के रूप में हुई है। आशीष कुमार (27) पुत्र लौहरी राम निवासी तलाई शनिवार देररात जाहू से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
सीएंडसी चौक के पास बाइक अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे लुढ़क गई। इससे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा। केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अजय बौद्ध ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।