फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Beas Incident: Pandoh dam found the bodies of four students

मंडी हादसा: डैम से मिले चार छात्रों के शव

Mon, 23 Jun 2014 08:10 AM IST
Updated Mon, 23 Jun 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
Beas Incident: Pandoh dam found the bodies of four students

पंडोह डैम में सर्च ऑपरेशन के दौरान चार छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रविवार दोपहर बाद यह चारों शव डैम में तैरते मिले। सर्च ऑपरेशन में जुटे बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


चारों छात्रों की पहचान हो गई है। शवों का पोस्टमार्टम कर इन्हें अब हैदराबाद पहुंचाया जाएगा। ब्यास नदी में बहे हैदराबाद इंजीनियरिंग छात्रों को तलाशी अभियान के 14वें दिन बचाव दल पंडोह डैम में तलाश मे जुट गए।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक छात्र का शव बरामद किया गया। इसके बाद थोड़ी थोड़ी देर में ही चार छात्रों के शवों को रिकवर कर लिया गया। अभी तक के अभियान में 17 छात्रों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि अभी भी टूअर गाइड सहित सात छात्रों के शवों को तलाश करना बाकि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों छात्रों की शिनाख्‍त हुई

Beas Incident: Pandoh dam found the bodies of four students

छात्रों की पहचान बिरनेनी रितविक, मुपीदी किरण कुमार, सीएच परमेश्वर और मितापल्ली के तौर पर हुई है। प्रशासन के मुताबिक सभी छात्रों के परिजन वापिस हैदराबाद चले गए हैं।

अब शवों को परिजनों तक पहुंचाने के लिए पहले सड़क मार्ग से दिल्ली और इसके बाद हवाई मार्ग से हैदराबाद पहुंचाया जाएगा। शवों के मिलने के बाद पोस्टमार्टम संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि जब तक सभी शव बरामद नहीं हो जाते। सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। इसके बाद आईटीबीपी सहित सेना और एनडीआरएफ के जवानों की मदद ली जा रही है। मामला 8 जून का है जब हैदराबाद के 24 छात्र लारजी प्रोजेक्ट द्वारा अचानक पानी छोड़े जाने के बाद बह गए थे।

मुख्यमंत्री ने एसएलडीसी के खिलाफ दिए जांच के आदेश

Beas Incident: Pandoh dam found the bodies of four students

लारजी हादसे की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। शनिवार शाम को ये आर्डर हुए।
यह है जांच प्रमुख्‍ा ‌बिंदु
एसएलडीसी ने केवल बिजली बोर्ड के प्रोजेक्टों को ही उत्पादन घटाने को क्यों कहा, जबकि निजी क्षेत्र के प्रोजेक्ट पूरी बिजली बनाते रहे। ये किसके इशारे पर किसने किया? ये तथ्य चीफ इंजीनियर स्तर के अफसर जांच कर सरकार को बताएं।

पंडोह डैम में लाशों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलता रहेगा। ऐसे हादसे भविष्य में रोकने के लिए जो सिफारिशें मंडलायुक्त ने अपनी रिपोर्ट में की हैं, उन्हें सभी संबंधित विभाग लागू करें। इस बारे में मुख्य सचिव ने संबंधित डीसी स‌हित विभ्‍ाागाों को ऑर्डर जारी कर दिए। सरकार को इन फैसलों की जानकारी आगामी मंगलवार को हाईकोर्ट के समक्ष्‍ा पेश्‍ा करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed