फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attempt to kidnap a girl student while waiting for a bus to school

स्कूल के लिए बस का इंतजार कर रही छात्रा को बेहोश कर अपहरण का प्रयास

Wed, 21 Aug 2019 10:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap a girl student while waiting for a bus to school
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के ऊना जिले के मैडी में स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही छात्रा को बेहोश कर अपहरण का के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने 11वीं की छात्रा के चेहरे पर स्प्रे फेंका। ऐन मौके पर छात्रा ने चेहरा घुमाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं, कुछ ही देर में छात्रा भी बेहोश हो गई।

विज्ञापन


उसे सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग पौने नौ बजे मैडी-ज्वार संपर्क सड़क पर जमा एक कक्षा की छात्रा घर से कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे बस के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान दो बाइक सवार उसके नजदीक पहुंचे। उन्होंने छात्रा के चेहरे पर कोई स्प्रे कर दिया।
विज्ञापन


इससे घबराकर युवती ने चेहरा घुमा लिया। वह चिल्लाते हुए घर की तरफ भागी। इसके बाद बाइक सवार ज्वार की तरफ भाग निकले। युवती की आवाज सुनकर नजदीक के एक शिक्षण संस्थान की संचालक उसके पास पहुंचीं। तब तक युवती बेसुध हो चुकी थी। उन्होंने युवती के परिजनों को इस बारे में सूचित किया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले आए। यहां युवती का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मुताबिक दोनों बाइक सवार लोगों ने चेहरे पूरी तरह से ढके हुए थे। अंब अस्पताल के डॉक्टर दिनेश ने बताया कि युवती के ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। प्राथमिक उपचार कर उसके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed