{"_id":"571a67904f1c1b6a7d8b4a13","slug":"attempt-of-rape-with-a-girl-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर नाबालिग से की जबरदस्ती, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर नाबालिग से की जबरदस्ती, कपड़े फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ डाले।
हिमाचल के जिला हमीरपुर में पुलिस थाना सुजानपुर के तहत एक युवक ने नाबालिग से छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ डाले। घटना के समय नाबालिग घर पर अकेली थी। लड़की की मां और भाई घर से बाहर सामान खरीदने गए हुए थे।
विज्ञापन
लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाबालिग लड़की के बयान दर्ज किए। नाबालिग ने बताया कि वह अपनी मां और भाई के साथ सुजानपुर में रहती है।
विज्ञापन
वीरवार सायं साढ़े सात बजे उसकी मां और भाई घर से बाहर गए हुए थे। घर पर अकेला देखकर पास ही रहने वाला एक युवक उसके कमरे में घुस आया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी एक अन्य मामले में पुलिस हिरासत में रह चुका ह्रै।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे उसके घर से धर दबोचा लिया है। इसके बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी युवक को 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।