फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   attempt of rape at bilaspur.

अपहरण के बाद युवती से गैंगरेप की कोशिश

Mon, 06 Oct 2014 08:37 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
attempt of rape at bilaspur.

दोनों बदमाश पहले तो उस युवती को घर से किडनैप कर ले गए। फिर उसके साथ गैंगरेप करने की कोशिश करने लगे। मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर के घुमारवीं का है। यहां दो युवक एक गांव में बिहार की एक युवती को घर से उठाकर ले गए।

विज्ञापन


करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर आरोपी इससे जबरदस्ती करने लगे। युवती ने शोर मचाया और किसी तरह इनके चंगुल से भाग गई। बाद में पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Trending Videos

अकेला पाकर उठाया फायदा

attempt of rape at bilaspur.

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बहन घर में अकेली थी। तभी क्षेत्र के दो व्यक्ति घर में आकर उसकी बहन को उठा कर ले गए। करीब आधा किलोमीटर दूर ले जाकर दोनों आरोपियों ने दुराचार का प्रयास किया।

युवती किसी तरह से उनके चंगुल से छूट गई। उसने सारी घटना अपने भाई को बताई। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती कुछ दिन पहले यहां आई थी। इस कारण वह आरोपियों को पहचान नहीं सकी। कथित तौर पर यह भी बताया जा रहा है कि पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है।

उधर, डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया भादंसं की धारा 376, 511 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। अभी तक इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed