{"_id":"e3964371d7f505c88e313f2f79690912","slug":"attack-on-nursing-student-at-sirmaur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में नर्सिंग की छात्रा पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में नर्सिंग की छात्रा पर चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में सफर कर रही नर्सिंग की एक छात्रा पर एक युवक ने हमला बोल दिया। आरोपी ने चाकू के साथ छात्रा के गले पर वार कर दिया। साथ ही उसके हाथों पर भी घाव कर दिए। ये घटना जिला सिरमौर के गिरीपुल के पास पेश आई।
विज्ञापन
बस में सवार एक अन्य युवक ने जब बीच बचाव करने की कोशिश की तो हमलावर ने उसे भी चाकू से घायल कर दिया। बाद में आरोपी छात्रा को धमकाते हुए वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राजगढ़ पुलिस के अनुसार यह छात्रा राजगढ़ स्थित बड़ू साहिब संस्थान में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। यह एक प्राइवेट बस में अपने घर से बडू साहिब जा रही थी तो इसके गांव के साथ लगते अन्य गांव शतल निवासी युवक धीरज वर्मा भी उसी निजी बस में सफर करने लगा।
विज्ञापन
ये छात्रा का पीछा करने लगा और गिरीपुल के पास बस में ही छात्रा पर हमला बोल दिया। इसके चलते लड़की की गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आई। युवक ने बाद में लड़की को जान से मारने की धमकियां भी दी।
आरोपी कौन है और उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।