फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Attack on lady constable at Nalagarh, robbed gold chain.

चाकू से हमला कर महिला कांस्टेबल से लूटी हीरा जड़ित सोने की चेन

Sun, 03 Jul 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़/बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़/बद्दी (सोलन) Updated Sun, 03 Jul 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
Attack on lady constable at Nalagarh, robbed gold chain.
लूटपाट के दौरान हुए हमले में लेडी कांस्टेबल को चोटें भी लगी हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के न्यू नालागढ़ में शुक्रवार सुबह छह बजे सैर पर निकली महिला कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। जब महिला ने चिल्लाना शुरू किया तो देसी कट्टा दिखाकर शोर न मचाने की धमकी देकर लुटेरे फरार हो गए।

विज्ञापन


तीनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे। एसपी बद्दी कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल के दाएं हाथ पर चाकू से चोट लगी है। सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी, लेकिन हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


उधर, बीबीएन में पिछले दो सप्ताह के दौरान महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की यह पांचवीं वारदात है। पिछले तीन दिन में चार वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के हौसले इतने बढ़ गए हैं अब पुलिस पर हमला करने से भी नहीं कतरा रहे हैं। पुलिस एक भी शातिर को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल का पीछा कर रहे थे तीन लुटेरे

Attack on lady constable at Nalagarh, robbed gold chain.

लूट की शिकार कांस्टेबल सुनीता देवी (50) ने बताया कि सुबह सैर के दौरान उसे दो संदिग्ध युवक दिखे। पहले उसने इग्नोर किया, लेकिन जब देखा कि एक और युवक बाइक पर पीछा कर रहा है तो उसने वापसी में तीनों से उनकी पहचान और अन्य दस्तावेज मांगे।

एक युवक ने खुद को बद्दी और दूसरे ने किरपालपुर निवासी बताया। जैसे ही दस्तावेज मांगने के लिए निकट पहुंची तो एक युवक ने चाकू से हाथ पर वार कर दिया। दूसरे युवक ने गले से सोने की चेन छीन ली जबकि तीसरे युवक ने देसी कट्टा उस पर तान दिया। इससे पहले कुछ कर पाती तीनों फरार हो गए।
 
बीबीएन में चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। न्यू नालागढ़ में हुई वारदात में शामिल युवकों की बाइक के नंबर की पहचान कर ली गई है। जल्द ही पुलिस इस गिरोह को गिरफ्त में लेगी। - बशेर सिंह, एसपी बद्दी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed