फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atm theft case at una.

एटीएम कार्ड चोरी कर अंजाम दी वारदात, जानें कैसे?

Fri, 12 Dec 2014 09:54 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
atm theft case at una.

पूर्व सैनिक के बैंक खाते से करीब पौने चार लाख निकाल लिए गए। बुजुर्ग का एटीएम घर से गायब हो गया था। मामला हिमाचल के जिला ऊना के अंब का है। यहां जिले के अलग-अलग छह एटीएम में पैसों की निकासी की गई है।

विज्ञापन


बुजुर्ग ने किसी करीबी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी एटीएम की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। जहां से शातिर ने नकदी निकाली है। कैमरों से शातिर युवक का चेहरा पूरी तरह से साफ नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का दावा है कि शातिर युवक जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

करीबी पर ही संदेह

atm theft case at una.

हंबोली के एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक ने एटीएम से पैसे निकालने की शिकायत पुलिस थाना अंब में दी थी। मामले के संदर्भ में पीड़ित ने एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर को भी शिकायत सौंपी। पुलिस ने बैंकों के एटीएम खंगालने शुरू किए।

जब पुलिस ने पूर्व सैनिक बुजुर्ग को साथ लेकर कई एटीएम की फुटेज देखी तो पैसे निकालने वाले शख्स को अपने परिवार का सदस्य होने का शक जताया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को पूर्व सैनिक को साथ लेकर ऊना जिला के विभिन्न बैंको के एटीएम की फुटेज को जांचा गया।

एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच कर रही है। जिस शातिर के पास एटीएम कार्ड है, उसे इसका पिन नंबर भी पता चल गया। ऐसा कैसे हुआ, इस पर जांच चल रही है।

आप ऐसे बरतें सावधानी

atm theft case at una.

-अपना एटीएम कार्ड संभाल कर रखें
-‌कार्ड पर अपना पिन नंबर कभी न लिखें
-किसी भी व्यक्ति को अपना पिन नंबर न बताएं
-फोन पर किसी भी व्यक्ति को पिन नंबर या खाता नंबर की जानकारी न दें
-खराब मशीन में कार्ड न डालें, पैसे न निकलने पर ‌नजदीक की ब्रांच में सूचना दें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed