आपके साथ भी हो सकती है ऐसी एटीएम ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिर एटीएम ठगी करने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। इनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और ठगी का शिकार हो गए। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। गगल में एटीएम बदलकर खाते से पैसे निकाले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बागली निवासी अमृतलाल महेंद्रु को शतिरों ने एटीएम बदल कर 87 हजार रुपए का चूना लगाया है। उन्होंने कहा कि वह 5 जून को गगल में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गए थे। यहां पर बार-बार एटीएम ऑपरेट करने के बाद भी एटीएम काम नहीं कर रहा था जिस पर उनके पीछे खड़े एक युवक और एक महिला मदद के लिए आए।
पासवर्ड बताकर लुट गया
इन्होंने पर विश्ववास करके एटीएम कार्ड दे दिया। साथ ही अपना पासवर्ड भी बताया। जिस पर दो तीन बार प्रयास करने के बाद एटीएम कार्ड वापिस करते हुए कहा कि एटीएम सही से काम नहीं कर रहा है। अब कुछ समय बाद इसको फिर से ट्राय करना। इसके बाद वापिस घर को चले गए। एटीएम बदल कर धोखा होने की जानकारी उन्हें 7 जून को मिली। उन्होंने 87274 रुपये निकलवाने के एसएमएस मोबाइल पर देखे। इसके बाद तुरंत पीएनबी बैंक में संपर्क किया गया।
वरिष्ठ प्रबंधक गुप्ता को सारी बात बताई गई। शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक से पूछे जाने पर उनहोने बताया कि शिकायतकर्ता की सूचना मिलने के बाद एटीएम की जांच से पता चला है कि उक्त शातिर ने एटीएम से कुछ रुपये निकाले गए हैं। खाते से पैसा ट्रांसर्फर हुए हैं। साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। अमृतलाल महेंद्रु ने बताया कि इस पर पुलिस चौकी जगल में मामला दर्ज करवा दिया गया है।