{"_id":"f79e805bbb2392f8f3881db1b13c0b67","slug":"atm-cheating-by-exchanging-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर लगाया चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर लगाया चूना
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर शातिर युवकों ने एक रिटायर्ड बीडीओ को 48500 रुपये का चूना लगा दिया। युवकों ने पैसे निकालने में रिटायर्ड बीडीओ की सहायता की थी। इस दौरान उन्होंने एटीएम कार्ड बदल दिया, साथ ही गुप्त कोड भी देख लिया था।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त बीडीओ घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसका एटीएम कार्ड बदल गया है। वह बैंक पहुंचा लेकिन तब तक पैसे निकल चुके थे। उन्होंने एटीएम कार्ड ब्लाक करवाया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामला कांगड़ा के देहरा का है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। देहरा निवासी केवल कृष्ण देहरा में एटीएम से पैसे निकाल रहे थे। इस दौरान एक बार उन्होंने कार्ड गलत डाल दिया। इस पर दो युवक आए और उन्होंने मदद की पेशकश की।
विज्ञापन
उन्होंने एटीएम कार्ड मशीन में डाल दिया और कहा कि अपना पिन नंबर डालें। शातिर युवक ने पिन नंबर डालते समय गुप्त कोड को देख लिया। केवल कृष्ण ने 15 हजार रुपये एटीएम से निकाले।
इसी दौरान शातिर युवक ने बड़ी ही चालाकी से पीएनबी का एटीएम कार्ड बदल दिया और रिटायर्ड बीडीओ के हाथ हिमाचल ग्रामीण बैंक का एटीएम थमा दिया। वह कार्ड लेकर चले गए। इसी दौरान युवकों ने दो अलग-अलग जगहों से करीब 48 हजार 500 रुपये निकाल लिए।