{"_id":"5d7a5cbd8ebc3e93a170b5c5","slug":"assistant-drug-controller-sarin-sent-to-police-custody-for-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक दवा नियंत्रक सरीन को पांच दिन हिरासत में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहायक दवा नियंत्रक सरीन को पांच दिन हिरासत में भेजा
Thu, 12 Sep 2019 08:27 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
निशांत सरीन(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पद का दुरुपयोग कर दवा निर्माता कंपनियों से पैसों के बजाय एयर टिकट, महंगे होटलों की बुकिंग और कीमती तोहफे लेने के आरोप में विजिलेंस के शिकंजे में फंसे सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन को सत्र न्यायालय ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद विजिलेंस ने उसे कोर्ट परिसर में ही गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले ब्यूरो ने फार्मा कंपनियों की शिकायत पर 21 अगस्त को सरीन के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्जकर उसके ठिकानों पर छापामारी की थी। इस दौरान बेनामी संपत्ति, नकदी के अलावा विदेशी शराब और अहम दस्तावेज हाथ लगे थे।
विज्ञापन