{"_id":"58ccd3c34f1c1b277532a2b2","slug":"asi-suspended-for-tampering-daily-diary","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजनामचा में छेड़छाड़ करने पर एएसआई सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोजनामचा में छेड़छाड़ करने पर एएसआई सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिटी चौकी पुलिस मंडी के रोजनामचा में छेड़छाड़ करने पर सदर थाना में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल को सौंपी गई है। एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी के रोजनामचा में छेड़छाड़ करने पर पुलिस महकमे ने अपने ही पुलिस अधिकारी के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय को सौंपी गई है। एएसआई पहले सिटी चौकी प्रभारी भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
जिला मंडी में वाहन चोरी मामले की जांच कर करीब दो दर्जन लग्जरी कारों को बरामद करवाया। जिसके बाद उनका तबादला सलापड़ किया गया। विधानसभा सत्र में भी विपक्ष ने उनके तबादले का मामला उठाया था। अब सहायक उप निरीक्षक के खिलाफ रोजनामचा में छेड़छाड़ करने पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिटी पुलिस चौकी के रोजनामचा में छेड़छाड़ पाए जाने पर एएसआई के खिलाफ सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल कर रहे हैं।