{"_id":"5de967379eb93ff7eaa549d2a9a53aa0","slug":"asi-caught-red-handed-taking-rs-5000-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार के लिए बिक गया ये एएसआई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार के लिए बिक गया ये एएसआई
ब्यूरो/अमर उजाला, इंदौरा/ डमटाल (कांगड़ा)
Updated Thu, 21 Aug 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर से नाम हटवाने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा है। शिकायतकर्ता पंकज कुमार की शिकायत पर विजिलेंस ने एक टीम का गठन कर जाल बिछाया।
विज्ञापन
जैसे ही पंकज कुमार ने पुलिस पोस्ट डमटाल (इंदौरा) में तैनात एएसआई प्रभात सिंह को रिश्वत दी तो विजिलेंस टीम भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग के अनुसार लंबे समय से एफआईआर से पंकज कुमार का नाम हटवाने पर एएसआई रिश्वत मांग कर रहा था। पंकज ने कई बार आरोपी से बिना पैसे दिए एफआईआर से नाम हटवाने को कहा, मगर उसने बिना रिश्वत दिए नाम हटाने से मना किया।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम में शामिल इंस्पेक्टर जगदीश चंद, इंस्पेक्टर प्रेम चंद और अन्यों ने एएसआई प्रभात सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत के साथ पकड़ा है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उधर, एसपी विजिलेंस विमल गुप्ता ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोपी एएसआई को हिरासत में ले लिया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।