फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army solider caught with heroin at solan.

4.5 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ा फौजी

Fri, 17 Oct 2014 10:11 AM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
army solider caught with heroin at solan.

हिमाचल में देर रात गुप्तचर विभाग की टीम ने सोलन के एक होटल में दबिश देकर साढ़े चार करोड़ की हेरोइन बरामद की है। तस्करी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक युवक सेना में जवान है।

विज्ञापन


वर्तमान में उसकी तैनाती मणिपुर में है। उधर, चारों युवकों को गिरफ्तार करके छानबीन शुरू कर दी है। देर रात करीब साढ़े दस बजे गुप्तचर विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी है। टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, हेड कांस्टेबल राज कुमार और राकेश ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


इनके मुताबिक चारों की पहचान मुकद्दर रहमान(सेना का जवान), वासिम अहमद, सलाहुर रहमान और सुफवान खान के रूप में की है। अन्य तीनों की पहचान पुलिस कर रही है। विभाग ने 440 ग्राम हेरोइन इनके बैग से बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ पर्दाफाश

army solider caught with heroin at solan.

गुप्तचर विभाग के मुताबिक इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े चार करोड़ की है। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी की सूचना के आधार पर कुछ फोन नंबर सर्विलेंस पर लगाए हुए थे।

गुप्तचर विभाग नंबर को फालो कर रहा था। इसी दौरान वीरवार रात फोन की लोकेश एक होटल में मिली। जिस पर विभाग ने दबिश देते हुए के हाथ यह सफलता हाथ लगी है।

सरहद पार से कनेक्शन
अंदेशा जताया जा रहा है कि सरहद पार से इस तस्करी का कनेक्शन हो सकता है। 11 निजी विवि के चलते शिक्षा हब और फार्मा हब के रूप में विश्व मानचित्र पर उभर रहे सोलन जिला में हेराइन की डिमांड के चलते तस्करी के तार जुड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed