फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army major anita suicide case, rape and inciting to suicide charges against major anoop

मेजर अनिता सुसाइड मामले में सामने आया सैन्य अफसर का घिनौना चेहरा

Thu, 02 Feb 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 02 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
army major anita suicide case, rape and inciting to suicide charges against major anoop

बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने एक महीने के बाद मेजर अनीता की मौत मामले में आरोपी मेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी मेजर पर बलात्कार का केस भी दर्ज हुआ है। साथ ही खुदकुशी के लिए उकसाने और धोखा देने की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी मेजर अनूप के खिलाफ एफआईआर नंबर 13 में आरपीसी की धारा 306, 376, 120बी के तहत केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


29 दिसंबर को चंबा की अनीता ने खुद को मार ली थी गोली 
सैन्य डिपो में तैनात हिमाचल प्रदेश के चंबा की रहने वाली मेजर अनीता ने बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में स्थित अपने क्वार्टर में 29 दिसंबर को खुद को पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

army major anita suicide case, rape and inciting to suicide charges against major anoop

पुलिस ने शुरुआती जांच में केस 174 के तहत दर्ज किया। इसके बाद पुलिस पर परिवार की तरफ से जांच करने का दबाव बनाया गया। जांच की गई तो इसमें सेना के एक अन्य मेजर का नाम सामने आया। यह नाम अनीता के खुदकुशी पत्र में लिखा गया था। अनीता ने लिखा था कि राजोरी में तैनात मेजर अनूप उसकी मौत का जिम्मेदार है। 

अनूप ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी है। उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब उससे शादी नहीं कर रहा। पत्र में लिख गया था कि वह उसे वर्ष 2012 से इस्तेमाल कर रहा है। उसने ही उसका तलाक करवाया, लेकिन अब शादी नहीं कर रहा है। 

अनिता की मौत से पहले तीन दिन साथ रहा अनूप

army major anita suicide case, rape and inciting to suicide charges against major anoop

पता चला है कि महिला मेजर की मौत से पहले तीन दिनों तक अनूप उसके ही पास था। वह एक माह की छुट्टी लेकर आया था, लेकिन घर जाने से पहले तीन दिनों तक उसके साथ रहा। ऐसी कई बातों का पुलिस को पता चला था। इसके बाद पुलिस ने सेना को

भी पत्र लिखा था, जिसमें मेजर अनूप को पेश करने के लिए कहा गया था। लेकिन, सेना की तरफ से अनूप को पेश नहीं किया गया। अब पुलिस ने इस मामले की जांच की और अनूप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मेजर के खिलाफ सेना की तरफ से भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed