{"_id":"580061bb4f1c1b675229156c","slug":"american-citizen-kidnapped-police-register-a-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैकिंग पर गया अमेरिकी नागरिक किडनैप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैकिंग पर गया अमेरिकी नागरिक किडनैप, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण से पिन पार्वती वैली की ओर से ट्रैकिंग पर निकला विदेशी का करीब दो माह बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। वीरवार को लापता हुए अमेरिकी नागरिक की मां ने मणिकर्ण पुलिस चौकी में उनके बेटे की किडनैपिंग की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विदेशियों के लिए डेथ वैली के नाम से विख्यात पार्वती घाटी से अमेरिका मूल का जस्टिन एलेग्जेंडर 22 अगस्त से पार्वती घाटी से पिन वैली की ओर ट्रैकिंग पर निकला था।
विज्ञापन
उनके फ्रेंच दोस्त की ओर से दी शिकायत में कहा था कि एक हफ्ते के बाद मणिकर्ण लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन करीब दो माह बाद भी न तो उससे संपर्क हो पाया है न ही उसका कोई सुराग पता लग रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद मणिकर्ण पुलिस उसे ढूंढने निकली थी, लेकिन विदेशी का अता-पता नहीं लग सका। वीरवार को उनकी मां अमेरिका से कुल्लू पहुंचीं और अपने बेटे के किडनैप होने का आरोप लगाया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस अब नए सिरे से
जांच शुरू करेगी। मणिकर्ण से विदेशी किस ओर निकला था, इस ट्रैक को ट्रेस किया जाएगा। विदेशी ट्रैकिंग पर निकलने से पहले कहां रुका था, इसका भी पता लगाया जाएगा।