{"_id":"61d579de48ac0a5e553a75fe8721b265","slug":"ambulance-falls-into-deep-gorge-at-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी एंबुलेंस, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरी एंबुलेंस, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चौपाल (शिमला)
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते चौपाल-नेरवा मार्ग पर नकौड़ा पुल के समीप एंबुलेंस-102 गहरी खाई में गिर गई। इससे चालक की मौत हो गई है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह हुआ जब एंबुलेंस से चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे एंबुलेंस करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र इंद्र सिंह निवासी ग्राम डा रेवरी, तहसील सदर जिला मंडी के रूप में हुई है। एंबुलेंस नेरवा से चौपाल जा रही थी। नकौड़ा पुल के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस हामलटी नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
एसएचओ चौपाल गुलाम अकबर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है।