एनएच पर शव रखकर ढाई घंटे चक्का जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के बल्ल-खरयाला में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर ढाई घंटे चक्का जाम किया। इससे शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
गुस्साए ग्रामीणों को शांत करने के लिए घुमारवीं और भराड़ी थानों से पुलिस बल पहुंचा। घुमारवीं से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने से लोगों में रोष रहा। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने शव सड़क से उठाया।
पुलिस ने फोटोग्राफी से रोका, हत्या का आरोप
बल्ल खरयाला कस्बे में शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने देशराज उर्फ सिद्धू (38) पुत्र राम लाल निवासी भगेड़ को घायलावस्था में देखा। इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। उसे घुमारवीं अस्पताल से बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक देशराज के गुप्तांग के पास गहरे घाव हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया तो चिकित्सक ने इसे दुर्घटना करार दिया। मृतक के पिता रामलाल, ससुर अमर सिंह ने आरोप लगाया कि देशराज की हत्या हुई हैं।
आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को फोटोग्राफी करने से भी रोका। इस पर गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शनिवार को बल्ह-खरयाला चक्का जाम कर दिया।
डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। फोरेंसिक टीम मौके का मुआयना करेगी। शव का आईजीएमसी में दोबारा पोस्टमार्टम होगा।