चोरी के आरोपी ने थाने में लगाया फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में बंद चोरी के एक आरोपी ने वीरवार सुबह हवालात से अटैच टॉयलेट में अपनी शॉल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय ये घटना हुई उस समय थाने में मौजूद पुलिसवाले बाहर चॉय पी रहे थे।
मामला हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ का है। मामले की सूचना मिलते ही एसपी जी शिवा कुमार ने थाने के मुंशी को निलंबित कर दिया है वहीं, यहां तैनात होमगार्ड जवान को ड्यूटी से हटा दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी जयप्रकाश ट्रक चलाता था। 11 नवंबर की रात पुलिस ने सीमेंट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 12 नवंबर को उसे पुलिस रिमांड मिला था।
मामले की जांच शुरू
जानकारी के अनुसार सुबह सवा 9 बजे यहां तैनात पुलिसवाले थाने के बाहर चाय पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने चाय विक्रेता रामू को कहा कि वह अंदर आरोपी जय प्रकाश को भी चाय दे। चॉय वाले को वह सेल में नहीं दिखा।
होमगार्ड जवान रामलोक ने इसकी सूचना मुंशी को दी। लॉकअप खोलकर देखा तो जयप्रकाश हवालात के साथ अटैच शौचालय में पाइप से लोई की रस्सी बना कर लटका हुआ था। नालागढ़ पुलिस ने इसकी सूचना डीएसपी खजाना राम व एसपी जी शिवा कुमार को दी।
एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि आरोपी जय प्रकाश के शरीर पर कोई चोट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।