फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accused of assistant town planner murder arrested in up

कसौली गोलीकांडः महिला अफसर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 May 2018 08:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 04 May 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
accused of assistant town planner murder arrested in up

कसौली गोलीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कसौली में टीसीपी विभाग की महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

वारदात के करीब 48 घंटे बाद आरोपी विजय ठाकुर को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

पुलिस को गच्चा देने के लिए आरोपी वृंदावन में  भेष बदल कर रह रहा था, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी को वृंदावन से सोलन लाया जा रहा है, जिसके देर रात पहुंचने की संभावना है। कसौली में गत मंगलवार को दोपहर 2:35 बजे सहायक नगर नियोजन अधिकारी शैल बाला शर्मा की हत्या करने के बाद आरोपी विजय ठाकुर पुलिस को रिवाल्वर दिखाकर मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन


इसके उपरांत वह पंजाब के डेराबस्सी पहुंचा और अपना हुलिया भी बदल दिया, ताकि उसकी पहचान न हो जा सके। आरोपी ने अपने बाल भी कटवा दिए। यहां से वह उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन पहुंच गया। हत्यारोपी हिमाचल की सीमा पार करने के बाद पंजाब में प्रवेश कर गया, ऐसे में प्रदेश की सीमाओं को सील करने के पुलिस के दावे भी खोखले ही नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी

accused of assistant town planner murder arrested in up

यदि सीमाओं को सील किया गया होता तो हत्यारोपी को दूसरे राज्यों में जाने से पहले ही रोका जा सकता था। आरोपी हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू की सीमा के अलावा पड़ोसी जिला बिलासपुर से होकर या कसौली से हरिपुर पट्टा होकर बरोटीवाला से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचा, यह अभी पुलिस के लिए जांच का विषय है। पुलिस आरोपी से उसका भागने वाले ट्रैक प्लान का पता लगाएगी।  

हत्यारोपी विजय ठाकुर को मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे पुलिस टीम सोलन ला रही है। उन्होंने कहा कि वह कहां से भागा और कैसे उसने हिमाचल की सीमा पार की, पूछताछ के दौरान इसका पता लगाया जाएगा।  -मोहित चावला, एसपी सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed