फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accsud give horistic death to nisha

आबरू बचाने को चिल्लाई तो दी ऐसी दर्दनाक मौत

Sun, 20 Jul 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 20 Jul 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
accsud give horistic death to nisha

बहुचर्चित निशा मर्डर केस में एक दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों ने दुराचार की नियत से युवती को जबरन उठाया।

विज्ञापन


इसी दौरान जब जंगल में निशा अपनी आबरू बचाने के लिए चिल्लाई तो पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उसकी दम घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या के आरो में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान राम पाल उर्फ नीरज पुत्र भगत राम और शिव सिंह पुत्र स्वर्गीय विधि सिंह निवासी सिंगा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शराब पीते समय बनाई नापाक साजिश

accsud give horistic death to nisha

पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष गुनाह कबूल किया है। एसपी अनुपम शर्मा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि इन दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष मान लिया कि दोनों ने घटना की पिछली रात साथ बैठकर शराब पी।

सुबह के समय इन्होंने निशा को गांव से कुछ दूर घूमते हुए देखा। इसके बाद दोनों निशा से दुराचार के मकसद से उसकी ओर बढ़े।

निशा को दोनों ने जब जंगल में पकड़ा तो वह चिल्लाने लगी। दोनों आरोपियों ने निशा के मुंह और नाक दबाकर उसे चुप रहने को कहा। इससे निशा का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई।

सूखी पत्तियों ने नीचे दबाकर लगा दी आग

accsud give horistic death to nisha

इसके बाद दोनों आरोपी निशा की लाश को करीब 25 मीटर दूर झाड़ियों में ले गए और जंगल से सूखी पत्तियां एकत्रित कर लाश उसमें छिपा दी। कुछ देर बाद दोनों ने सूखी पत्तियों को आग लगाकर लाश को भी जलाने का प्रयास किया।

दोनों का मकसद यह था कि शव की पहचान छिपाकर उनके गुनाह पर पर्दा पड़ा रहे। लेकिन ऐसा करने से भी इन दोनों का गुनाह छिप न सका। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है।

इसी मामले में चार दिन पहले पुलिस ने निशा की भाभी रीना को गिरफ्तार किया था। रीना से भी पुलिस ने पूछताछ की और अब रीना को रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed