ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक ने गंवाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के पास शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सोलन के समीप शमलेच में हुआ है। युवक चंडीगढ़ से सोलन की ओर आ रहा था।
जैसे ही शमलेच के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। पुलिस युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार युवक चंडीगढ़ से सोलन अपनी ससुराल आ रहा था।
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी चालक
जानकारी के अनुसार यह युवक रात करीब 10 बजे शमलेच में पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। जोर से टक्कर लगने के कारण युवक सड़क पर गिर गया तथा अचेत हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सचिन शर्मा (33) पुत्र भगत राम शर्मा शास्त्री नगर कुल्लू के रूप में हुई है।
वहीं, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए सपरून चौकी प्रभारी निशांत शर्मा ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है