{"_id":"10f60105ac78dfa67ede190c3a58f263","slug":"accident-case-at-kinnaur-one-died-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नौर सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 21 May 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन्नौर में मंगलवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसा देर रात हुआ। यह पिकअप किन्नौर के कनेरी इलाके से गुजर रही थी। इसमें कुल पांच लोग सवार थे। इसी दौरान यह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, हादसे में चार अन्य घायल हो गए। इन घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे का पता बुधवार सुबह चला। इसके बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ और ये लोग कौन थे तथा कहां जा रहे थे, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।