फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident case at humirpur, one died

खाई में गिरी बोलेरो, दो महिलाओं की मौत

Mon, 23 Jun 2014 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर) Updated Mon, 23 Jun 2014 07:30 PM IST
विज्ञापन
accident case at humirpur, one died

जम्मू से श्रीराम शरणम आश्रम के अनुयायियों की गाड़ी बिझड़ी के बुढान में लुढ़क जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य महिलाएं घायल हुईं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पेश आया। जम्मू के श्रीराम शरणम आश्रम के अनुयायी सत्संग के लिए आए थे।
विज्ञापन


बुढाण में सत्संग करने के बाद जत्था गाड़ियों में सवार होकर बिझड़ी पंगा गांव जा रहा था। एक गाड़ी में पांच महिलाएं बैठी थी। चालक साथ वाले घर से सामान लेने के लिए गया था। इतने में गाड़ी पीछे की ओर चल पड़ी और करीब 200 फीट गहरी ढांक में लुढ़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें स्वर्णा देवी पत्नी महेंद्र निवासी जवाहर नगर, जम्मू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। शकुंलता देवी पत्नी प्रीतम सिंह निवासी कठुआ को गंभीर हालत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सकता।

शीतल पत्नी परमानंद निवासी लक्कड़ मंडी, जम्मू, विजय शर्मा पत्नी बृजमोहन और निधि शर्मा पुत्री बृजमोहन निवासी नगरोटा, जम्मू को मामूली चोटें आई हैं। बिझड़ी चौकी प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की।


कहा कि चालक कर्ण पुत्र सूर्य प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी की चैकिंग करवा कर ही कुछ कहा जा सकता है कि हादसा कैसे हुआ।

एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने बताया कि सड़क हादसे में मृत महिलाओं के परिजनों को फौरी राहत दस-दस हजार तथा घायलों को 5000 रुपये दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed