{"_id":"6b00ad7b2ccfd0d8da0cf077","slug":"who-will-take-responsibility-for-us-now-our-whole-world-has-been-shattered-lucknow-news-c-13-lko1096-2016880-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब कौन उठाएगा हमारी जिम्मेदारी... हमारी तो दुनिया उजड़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब कौन उठाएगा हमारी जिम्मेदारी... हमारी तो दुनिया उजड़ गई
विज्ञापन
विवेक पांडेय
गुडंबा। साढ़े चार साल का सर्व अब किसकी उंगली पकड़कर चलेगा और किसके कंधों पर बैठकर दुनिया देखेगा...। 14 नवंबर को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में खुले नाले में गिरकर जान गंवाने वाले अभिषेक सिन्हा अपने परिवार का इकलौता सहारा थे। उनकी मौत से पत्नी प्रीति श्रीवास्तव और मासूम बेटे सर्व की जिंदगी में ऐसा खालीपन आ गया है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।
प्रीति एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। पति को याद कर भावुक हुईं प्रीति ने रूंधे गले से कहा कि वह उनके परिवार का हाथ-पैर थे। अब वही नहीं रहे। रोते हुए उन्होंने कहा, अब कौन उठाएगा हमारी जिम्मेदारी? हमारी दुनिया ही उजड़ गई। बच्चे के साथ अकेले परिवार की जिम्मेदारी उठाना आसान नहीं है। प्रीति को भावुक देख उनके भाई राजेश किशोर ने ढाढ़स बंधाया। राजेश किशोर ने बताया कि घटनास्थल के पास एक महिला झोपड़ी बनाकर रहती है। महिला ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले भी एक कार इसी नाले में गिर गई थी। हालांकि, उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए थे। इसके बावजूद नाले के किनारे कोई पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। राजेश का कहना है कि पहले हुए हादसे से सबक लेकर बैरिकेडिंग करा दी गई होती तो शायद अभिषेक की जान बच सकती थी। कहा कि अगर समय रहते नाला ढक दिया गया होता तो आज अभिषेक जिंदा होते। उन्होंने लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।