{"_id":"6b00ad35d1d6d3fd8106154f","slug":"jewellery-worth-one-crore-goes-missing-from-bank-locker-lucknow-news-c-13-lko1070-2017933-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बैंक के लॉकर से एक करोड़ के जेवर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बैंक के लॉकर से एक करोड़ के जेवर गायब
विज्ञापन
लखनऊ। चौक इलाके में स्थित एक बैंक के लॉकर से करीब एक करोड़ रुपये के सोने के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। राजस्थान में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. रवि प्रकाश दीक्षित बृहस्पतिवार सुबह लॉकर खोलने पहुंचे तो उसमें रखे जेवर नहीं मिले। उनकी पत्नी गीता ने चौक पुलिस से लिखित शिकायत की है।
डॉ. रवि प्रकाश दीक्षित की पत्नी गीता ने चौक कोतवाली में लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2024 में उन्होंने बैंक में लॉकर नंबर 896 लिया था। इसमें सास-ससुर और माता-पिता के शादी के सोने के जेवर एक स्टील के बॉक्स में रखे थे। बृहस्पतिवार सुबह 10:05 बजे उनके पति डॉ. रवि प्रकाश लॉकर खोलने पहुंचे तो बॉक्स खाली मिला। गीता के अनुसार, जेवरों की मौजूदा कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पीड़ित ने शिकायत की, लेकिन बैंक कर्मचारियों पर मदद न करने का आरोप है।
पुलिस जांच में जुटी
एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया। डीवीआर में छह महीने की रिकॉर्डिंग मौजूद है। जांच में यह भी पता चला है कि डॉक्टर की पत्नी ने 22 अक्तूबर को लॉकर खोला था। बैंक के लॉकर खोलने संबंधी रजिस्टर की भी जांच की जा रही है।