{"_id":"6b00aca7ae35fff955091b60","slug":"neighbors-clash-over-sweeping-the-street-elderly-man-dies-that-night-ambala-news-c-36-1-amb1001-172920-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गली में झाड़ू लगाने को लेकर भिड़े पड़ोसी, रात को बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गली में झाड़ू लगाने को लेकर भिड़े पड़ोसी, रात को बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गली में झाड़ू लगाने और घर के सामने जमा पानी निकालने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद मारपीट तक पहुंच गया। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि पड़ोसियों ने उनके बेटे के साथ हाथापाई की और बीच-बचाव करने आई महिला पर भी नुकीली चीज से हमला कर दिया। उनका दावा है कि घटना के बाद उसी रात उसके पति की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मामले में महिला की शिकायत पर थाना पंजोखरा साहिब पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में डिफेंस कॉलोनी (सेक्टर-बी, टुंडला गांव) निवासी 66 वर्षीय बाला देवी ने बताया कि 12 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे वह अपने मकान के गेट के बाहर गली में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी देवी दयाल घर से बाहर आया और उनके घर के सामने पानी निकालने व झाड़ू लगाने को लेकर बहस करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई।
-- -- --
मारपीट और हमला करने का आरोप
बाला देवी के मुताबिक, बहस बढ़ने पर देवी दयाल के पिता रामकुमार, पत्नी रेखा रानी और उसकी मां भी वहां आ गए और रास्ता रोककर गाली-गलौच करने लगे। शोर सुनकर बाला देवी के पति गुलजारा राम और बेटा पवन कुमार बाहर आए तो आरोपितों ने बेटे के साथ हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए भाई रमेश कुमार ने पवन को छुड़ाया। आरोप है कि रेखा रानी ने नुकीली चीज से वार किया जो बचाव में बाला देवी की दाहिनी बाजू पर लगा, जबकि देवी दयाल लोहे की रॉड लेकर आया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
-- -- -
रात को बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
शिकायतकर्ता बाला देवी के अनुसार, घटना के बाद वह और उनका बेटा थाने गए और नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया। बाला देवी का कहना है कि रात करीब 9 बजे पति गुलजारा राम ने चोटों को लेकर बात की। इसके कुछ देर बाद वे घर पर बेसुध हो गए। परिजन उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल कैंट ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला का यह भी कहना है कि उन्होंने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी शिकायत दी है।
-- -- -
12 नवंबर को प्राप्त दरखास्त व रपट के आधार पर जांच के बाद 19 नवंबर की रात थाना पंजोखरा साहिब में चार लोगों के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाना 115(2), गलत तरीके से रोकना 126(2) और आपराधिक धमकी देने की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की छानबीन की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- जय सिंह, थाना प्रभारी, पंजोखरा थाना।