Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lallan murder case... three arrested, including two women; elder son arrives from Mumbai

Basti News: लल्लन हत्याकांड... दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, मुंबई से आया बड़ा बेटा

Sat, 21 Nov 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Lallan murder case... three arrested, including two women; elder son arrives from Mumbai
जिला अस्पताल में मृतक लल्लन के परिजन व अन्य संवाद
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग गांव में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। घटना के दूसरे दिन भी गांव में सन्नाटे के बीच दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को लल्लन विश्वकर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस बीच पिता के मौत की खबर सुनकर मुंबई रह रहा बड़ा बेटा राजन घर आ गया है। वह जिला अस्पताल में भर्ती छोटे भाई राज और दादी विद्यावती से मिलने भी पहुंचा। इस दौरान अस्पताल में रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहा। मृतक की पत्नी आरती देवी, बेटी सोनी, सपना का रो-रोकर बुरा है।
विज्ञापन

घायल बुजुर्ग मां भी अस्पताल में बेटे की याद में बदहवास हो जा रही है। थानाध्यक्ष शशि शेखर राय ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी आरती की तहरीर पर पड़ोसी राजेश, उसकी पत्नी शिवांगी, पिता राममूरत, मोनी, मुकेश, रमेश और महेंद्र के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें आरोपी राजेश (22), उसकी पत्नी शिवांगी (21) और मोनी (21) को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मुंबई जाने की तैयारी में था लल्लन
पुरानी बस्ती। अस्पताल में भर्ती परिजनों ने बताया कि लल्लन अपने बड़े बेटे राजन के साथ मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। दिवाली में घर आया था। 25 नवंबर को उसे मुंबई लौटना था। पांच दिन पहले ही उसकी जान चली गई। पत्नी आरती यही कहते हुए रो पड़ती है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राजेश के घर से कोई खास दुश्मनी भी नहीं थी। करीबियों के अनुसार, कुछ दिन पहले पड़ोसी के मकान के निर्माण के दौरान पानी बहाने को लेकर कहासुनी हुई थी लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। तभी से दोनों परिवारों के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा था। इससे किसी को अंदाजा नहीं था कि यह मनमुटाव इतनी बड़ी घटना में तब्दील हो जाएगा।
यह हैं मामला
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की सुबह लल्लन विश्वकर्मा 50 वर्ष अपने छत पर गेहूं फैला रहे थे। गेहूं में कंकड़ दिखने पर उसे वह फेंकने लगे। कंकड़ पड़ोसी राजेश के घर के बच्चे को लग गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मृतक के परिवार वालों का कहना है कि कुछ देर बाद लल्लन जब छत से नीचे उतरकर बाहर निकले तो पड़ोसियों ने उन्हें अपने घर खींच लिया। लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार करने लगे। बीच-बचाव करने लल्लन की मां विद्यावती, छोटा बेटा राज, पत्नी आरती पहुंचीं तो उन्हें भी मार-पीट कर घायल कर दिया गया। लल्लन को अधिक चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि घायल पत्नी, मां और बेटे को भर्ती किया गया है।




कोट ::: सोनहटी बुजुर्ग गांव में हुए हत्याकांड में तीन आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -ओमवीर सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed