{"_id":"5551cf5b938f6bed3524928e08c37805","slug":"accident-at-solan-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आई बाइक, एक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन
Updated Sun, 05 Oct 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन जिला के बरोटीवाला-मधाला मार्ग पर हिमुडा कॉलोनी के पास एक बाइक के ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हेड इंजरी होने के कारण उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है जहां जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात मधाला निवासी ललित कुमार (26) अपनी मौसी के बेटे परवाणू के शीलू गांव निवासी सुरेंद्र (28) के साथ बरोटीवाला से वापस मधाला जा रहा था।
विज्ञापन
करीब साढ़े आठ बजे जब व हिमुडा कॉलोनी पहुंचे तो दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों वहीं सड़क पर बेहोशी की हालत में गिर गए।
हिमुडा कॉलोनी में तैनात सुरक्षा कर्मी मधाला निवासी शिवानंद ने दोनों घायलों को सड़क पर देख उसने ललित कुमार के पिता गोपाल को सूचित किया।
सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई ले गए जहां मध्य रात्रि ललित कुमार ने दम तोड़ दिया। जबकि सुरेंद्र कुमार अभी भी कोमा में है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान माधो राम मेहता ने बताया कि परवाणू के शीलू गांव निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी मौसी के घर मधाला आया हुआ था। किसी काम से बरोटीवाला गए हुए थे, लेकिन वापस आते हुए दुर्घटनागस्त हो गए। ललित कुमार की डेढ़ वर्ष पहले रामशहर की युवती से शादी हुई थी।
एसपी जी शिवा कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।