फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident at shimla kalka rail track.

टल्ली होकर रेलवे ट्रैक पर चल रहा था, कट गई टांगें

Sat, 11 Jul 2015 11:57 AM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
accident at shimla kalka rail track.

नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर चल रहे एक शख्स के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चंबाघाट के पास ट्रेन की चपेट में आने से इस व्यक्ति की दोनों टांगे कट गई। उसे स्थानीय लोगों व 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


जहां व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसा वीरवार की रात्रि चंबाघाट स्थित फाटक से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर उस समय हुआ जब एक व्यक्ति शराब के नशे में ट्रैक पर जा रहा था।
विज्ञापन


तभी कालका से शिमला जाने वाली अंतिम ट्रेन से जा टकराया। टक्कर में व्यक्ति की टांगे ट्रेन की चपेट में आ गई। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर ट्रैक पर जा रहा था। इस कारण वह ट्रेन से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर जा रहा था सुनील कुमार

accident at shimla kalka rail track.

व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार(34) पुत्र रमेश राणा गांव नौणू डाकघर रोपड़ी तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति चंबाघाट किसी निजी कंपनी में कार्यरत था। वह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे में जा रहा था।

पुलिस रेलवे अधिनियम के तहत ट्रेन आने के समय पर ट्रैक पर चलने और कानून का उल्लंघन करने पर व्यक्ति के खिलाफ 145 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि आरपीफ पुलिस चौकी प्रभारी सोलन सुनील कुमार ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed