फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aap party Circle Incharge committed suicide in a hotel at solan

आप के सर्किल प्रभारी ने होटल में फंदा लगाकर दी जान, यहां जानिए पूरा मामला

Wed, 20 Jun 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 20 Jun 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
aap party Circle Incharge committed suicide in a hotel at solan

आम आदमी पार्टी बठिंडा के सर्किल प्रभारी बलजिंदर सिंह ने सोलन के एक होटल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले बलजिंदर ने बठिंडा से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके दीपक बंसल के साथ बातचीत की थी।

विज्ञापन


हालांकि दीपक बंसल का कहना था कि सोमवार को उनकी बलजिंदर के साथ कोई बातचीत नहीं हुई। बलजिंदर बठिंडा की पुरानी तहसील में कम्प्यूटर टाइपिंग का काम करता था।  
विज्ञापन


बलजिंदर सिंह के दादा धर्म सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह उसका पोता बलजिंदर सिंह अपने घर से बाइक पर हिमाचल घूमने जाने की कहकर गया था। शाम को सोलन पुलिस का फोन आया तो पता चला कि बलजिंदर ने सोलन के एक होटल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह सोलन पहुंचे तो पता चला कि पुलिस ने बलजिंदर के मोबाइल का रिकार्ड निकलवाया है। रिकार्ड में सामने आया है कि बलजिंदर ने खुदकुशी से कुछ घंटे पहले बठिंडा से आप की टिकट पर विस चुनाव लड़ चुके दीपक बंसल से बात कर कहा था कि वह अब पार्टी छोड़ने जा रहा है।

यहां जानिए क्या है पूरा मामला

aap party Circle Incharge committed suicide in a hotel at solan

 उन्होंने बताया कि बलजिंदर ने होटल के कमरे के साथ लगती नदी की तरफ जो कमरे की ग्रिल थी, उसमें रस्सा फंसाकर गले में डालकर फंदा लगा लिया। उनका कहना था कि सोलन में बलजिंदर के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

अब बुधवार को शिमला में पोस्टमार्टम होगा और बुधवार शाम तक ही बलजिंदर का शव बठिंडा लाया जाएगा। धर्म सिंह ने बताया कि सोमवार को जब बलजिंदर घर से मोटरसाइकिल पर गया था तो वह अपने मोबाइल में चलने वाले पुराने सिम को निकाल कर रख गया था और उसने रास्ते में एक नया सिम ले लिया था।

इसी से उसने सोलन जाकर अपने मोबाइल फोन से आप नेता दीपक बंसल को फोन किया था। वहीं दीपक बंसल ने कहा कि उनसे बलजिंदर की सोमवार को कोई बात नहीं हुई। चार दिन पहले पार्टी की तरफ से बठिंडा में जोन अध्यक्ष की नियुक्ति के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उनकी मुलाकात बलजिंदर के साथ हुई थी।

कई बार इंसान से गलतियां हो जाती हैं

aap party Circle Incharge committed suicide in a hotel at solan

बलजिंदर बठिंडा से आम आदमी पार्टी का सरगर्म सदस्य था और वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। सोमवार सुबह करीब 8:06 मिनट पर बलजिंदर ने अपनी फेसबुक की प्रोफाइल तस्वीर पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ली हुई सेल्फी को लगाया था।

इस से एक दिन पहले बलजिंदर ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी कि कई बार इंसान से गलतियां हो जाती हैं पर उन गलतियों को सुधारकर इंसान बनने में हजारों साल लग जाते हैं, मैं भी उनमें से एक हूं।  

खुदकुशी से पहले पी थी एक बोतल शराब 
मृतक बलजिंदर के दादा धर्म सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस की सूचना पाकर सोलन के होटल में पहुंचे तो वहां पर पता चला कि उसने खुदकुशी करने से पहले एक बोतल शराब की पी थी और साथ में मीट खाया था। होटल स्टाफ ने बलजिंदर से रात के समय खाने के बारे में भी पूछा था लेकिन उसने कहा था कि वह खुद उन्हें खाने के बारे में बोल देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed