फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a young man was attacked by a sharp weapon and murdered in kullu himachal

हिमाचल: दूध छोड़कर लौट रहे युवक की तेजधार हथियार से हत्या

Tue, 27 Aug 2019 12:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Aug 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
a young man was attacked by a sharp weapon and murdered in kullu himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के कुल्लू जिला मुख्यालय से सटी लगघाटी में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। हत्या के आरोपी फरार हो गए हैं। हादसे के बाद पूरी घाटी में दहशत का माहौल है। पुलिस नेे मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर हत्या के सबूत एकत्रित किए हैं।  

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार लगघाटी के छेलमेल गांव का 30 वर्षीय हीरा लाल रोज की तरह सुबह करीब पांच बजे गांव से 500 मीटर दूरी पर थाच नामक गांव के पास दूध छोड़ने गया था। सुबह करीब आठ बजे घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर वह रास्ते में लहूलुहान गिरा मिला। बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही उसकी पत्नी ने पति को रास्ते में पड़े हुए देखा और लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह और एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल मौके पर पहुंचे। लोगों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। उधर, एएसपी कुल्लू ने कहा कि युवक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया कि हमला पीछे से किया गया है। एक निशान सिर के ऊपर और दूसरा गर्दन के ऊपर मिला है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान लगघाटी के छेलमेल गांव के हीरा लाल पुत्र चैंहकु राम दोघरी कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed