{"_id":"590c74194f1c1b3d0a442c8c","slug":"a-son-attacked-his-mother-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ा होते देख बेटे ने चिमटे से फोड़ दिया बुजुर्ग मां का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़ा होते देख बेटे ने चिमटे से फोड़ दिया बुजुर्ग मां का सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Updated Sat, 06 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पत्नी और मां के बीच झगड़ा होता देख एक बेटे ने अपनी मां पर ही हमला कर दिया। बेटे ने चिमटे से मां का सिर फोड़ डाला। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां नादौन थाना के अंतर्गत फतेहपुर में एक बेटे ने वृद्ध मां पर चिमटे से हमला कर लहूलुहान है।
विज्ञापन
हादसे में वृद्धा गंभीर घायल हो गई हैं। वृद्धा का पोता और बहू उसे उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले गए। यहां वृद्धा को प्राथमिक उपचार दिया गया। तारो देवी (80) ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह एक रसोई में अलग से खाना बनाती है। उसका पोता रितिक कुमार उसके पास रहता है।
विज्ञापन
रितिक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे रसोई घर में खाना पका रही थी। रितिक भी रसोई घर में मौजूद था। उसका बहू मीरा देवी के साथ किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों के झगड़े के दौरान तारो देवी का बेटा सुनील कुमार मौके पर आया।
विज्ञापन
इस दौरान उसने गुस्से में आकर चिमटा उठाकर मां के सिर पर दे मारा। हादसे में तारो देवी गंभीर घायल हो गई। पोते रितिक ने अपनी दादी तारो देवी को उसके बेटे और चाचा के चंगुल से छुड़वाया। बहू सुदर्शना कुमारी शोर सुनकर मौके पर पहुंची।
सुदर्शना और रितिक ने टैक्सी से घायल को नादौन अस्पताल पहुंचाया। घायल वृद्धा का उपचार कर रही डॉ. सविता राणा का कहना है कि तारो देवी को सिर पर गंभीर चोट आई है। इसके चलते उसे स्टिच लगाए गए हैं। महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।