फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minor dispute, murder in kullu

मामूली कहासुनी के बाद मौत के घाट उतार डाला

Mon, 09 Jun 2014 06:11 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
minor dispute, murder in kullu

कुल्लू भुंतर थाना के अंतर्गत गड़साघाटी में देर रात शिहा गांव में दो गुटों के बीच हुए झगड़े में तेजधार हथियार से एक शख्स की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


हमले में युवती सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हालांकि दोनों पक्षों में किस बात को लेकर यह विवाद हुआ इसको लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


प्रारंभिक कार्रवाई में गांव के ही एक शख्स को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

रविवार रात डेढ़ बजे की घ्‍ाटना

minor dispute, murder in kullu

मामला रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे का है। जब शिहा गांव में दीनदयाल और टिक्‍कम राम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जब कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने दीनदयाल पर गंडासे से हमला कर दिया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर केस की छानबीन शुरू कर दी है। मामले में कई और लोगों के शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

किस वजह से हुई कहासुनी

minor dispute, murder in kullu

शिहा गांव में हुई इस वारदात में युवती सहित तीन लोगों को गंभीर चोटें आई है। सभी का उपचार जिला अस्पताल कुल्लू में किया जा रहा है।

घायलों में 17 वर्षीय पल्लवी, 15 वर्षीय रजनीश और 32 वर्षीय नीटू शामिल है। पुलिस के मुताबिक घायलों के बयान कलमबद्ध करने की प्रक्रिया भी जारी है। इसके बाद विवाद के सभी कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed