{"_id":"9a73c6864f565df1edada70c6bd09945","slug":"a-school-boy-drowned-in-a-river-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल खेल में चली गई दसवीं के छात्र की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल खेल में चली गई दसवीं के छात्र की जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Apr 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के बरठीं के पास दसवीं कक्षा के एक छात्र की शुक्र खड्ड में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार डूह कमनण गांव का रहने वाला पंकज कुमार (14) अपने एक दोस्त के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनों शुक्र खड्ड में नहाने लगे। नदी के पानी में मौज मस्ती के दौरान अचानक तेज बहाव में पंकज फंस गया।
इसने शोर मचाया लेकिन यह पानी से बाहर नहीं निकल पाया। इसके दोस्त ने शोर मचाया जिसके बाद स्थानीय लोग यहां पहुंच गए। बाद में पंकज को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक इसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बाद में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दूसरे छात्र के बयान भी लिए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव को परिजनों के हवाले किया जा रहा है।
विज्ञापन