फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person shoot himself due to negligency.

शिकार करने गया था, खुद पर ही चल गई गोली

Thu, 03 Dec 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 03 Dec 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
a person shoot himself due to negligency.

लाइसेंसी बंदूक लेकर एक युवक शिकार करने जंगल गया। मगर यहां ऐसा हादसा हुआ कि इसकी बंदूक से निकली गोली खुद युवक को ही लग गई। घटना हिमाचल के कुल्लू की है। यहां औट क्षेत्र में ढांक से गिरे शिकारी की अपनी ही बंदूक से गोली चलने के कारण मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक चेतन (35) अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर जंगल की तरफ शिकार के लिए गया था, लेकिन पैर फिसलने के कारण वह ढांक में गिर गया। ऐसे में गिरते समय बंदूक को पकड़ने के प्रयास में ट्रिगर दब गया और बंदूक से गोली चल गई। चेतन औट पंचायत के पूर्व प्रधान दीनानाथ का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को पुराना औट-बंजार सड़क जिला कुल्लू क्षेत्र में औट निवासी चेतन अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर जंगल की तरफ गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह ढांक में गिर गया। गिरते समय बंदूक को पकड़ने के प्रयास में ट्रिगर दब गया और बंदूक से गोली चल गई, जो चेतन की पीठ में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज सुन कर आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही भुंतर और औट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। चेतन को ढांक से निकाला गया। तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम नहीं होने पर मृतक के परिजन भी उग्र हो गए। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें शांत करवाया।


इसके बाद मंडी जोनल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। चेतन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। चेतन की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। चेतन अपने पीछे दो साल की बेटी और पत्नी को छोड़ गया। बुधवार को चेतन की मौत पर औट बाजार भी बंद रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed