{"_id":"fe01e504bb141c6fcb7fabf676d12e9a","slug":"a-person-shoot-himself-at-kandaghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 साल के शख्स ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
55 साल के शख्स ने खुद को मारी गोली, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट(सोलन)
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सोलन के पुलिस थाना कंडाघाट के तहत एक व्यक्ति ने स्वयं को गोली मार कर अपनी इहलीला समाप्त की दी। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कंडाघाट के समीप हाथो गांव के 55 वर्षीय राम लाल ने अपनी बंदूक से अपने आप को ही गोली से उड़ा दिया। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उस समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। गोली की आवाज सुनते ही परिजन राम लाल के कमरे की ओर दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक ने घर में रखी 12 बोर की बंदूक से गोली चलाई। गोली सिर को चिरते हुए दूसरी ओर पहुंच गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस थाना कंडाघाट को दी। पुलिस टीम थाना प्रभारी कमल शर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव और बंदूक को अपने कब्जे में लिया। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन क्षेत्रवासियों के अनुसार मृतक काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था।
विज्ञापन
हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का केस मान रही है, लेकिन मामले की हर पहलु को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच कर रही है। डीएसपी अमित ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया है।