{"_id":"9ac463774869b221dc23c64b8406b74c","slug":"a-person-set-himselft-in-fire-at-dharampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के चरित्र पर शक, युवक ने खुद को लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के चरित्र पर शक, युवक ने खुद को लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के चरित्र पर शक होने पर मंगलवार को एक युवक ने आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से झुलसे युवक को सीएचसी धर्मपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार करीब एक दशक से यह युवक निवासी अलामपुर टिकरियां डाकघर नोंवा थाना खुराबाद गोरखपुर, हिमाचल के धर्मपुर में मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उसने पत्नी व बच्चों को कमरे से बाहर निकाल अपने को अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन
उसके बाद मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। इससे वह करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गया। आग लगने का पता चलने पर पत्नी ने चिखना चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके बाद पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 108 एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस को दिये बयान में युवक ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था जिस कारण उसने खुद को आग लगा दी।